देहरादून में धरना-प्रदर्शन और रैली पर पुलिस ने लगाई रोक

Untitled 6 copy 12

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून में पुलिस प्रशासन ने शहर में बढ़ते टूरिस्ट सीजन, ट्रैफिक दबाव और विवाह समारोहों की संख्या को देखते हुए रैली, विरोध प्रदर्शन और बड़े सार्वजनिक जमावड़ों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।शहर में बढ़ते पर्यटन सीजन और विवाह समारोहों के कारण देहरादून पुलिस ने रैलियों व विरोध प्रदर्शनों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। आदेश का उद्देश्य शहर में यातायात सुचारू रखना और भीड़-भाड़ की स्थिति से बचना है। किसी भी बड़े आयोजन के लिए अब प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य होगी। यह आदेश शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि देहरादून में दिसंबर महीने के दौरान पर्यटकों की आवक, स्कूली कार्यक्रम, विवाह समारोह, त्योहारों से जुड़ी गतिविधियाँ आदि काफी बढ़ जाती हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे समय में प्रदर्शन, जुलूस और रैलियाँ ट्रैफिक जाम, आपातकालीन सेवाओं में देरी और सार्वजनिक असुविधा का बड़ा कारण बन सकती हैं।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताहों में शहर में ट्रैफिक जाम की शिकायतों में वृद्धि, मालदेवता, सहसपुर, मसूरी रोड और राजपुर रोड जैसे क्षेत्रों में वाहनों का दबाव के साथ ही वीकेंड और छुट्टियों में पर्यटक आवाजाही चरम पर देखी गई है। यही वजह है कि प्रशासन ने फिलहाल कानून-व्यवस्था और यातायात नियंत्रित रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि इससे शहर में ट्रैफिक सुचारू रहने में सहायता मिलेगी साथ ही आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर सर्विस) को रास्ता मिलने में आसानी रहेगी। किसी भी तरह की रैली या प्रदर्शन से सड़कों के बाधित होने की आशंका कम होगी और पर्यटकों को भी यात्रा समय में राहत मिलेगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
JP Nadda's health
homeslider National Politics

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

JP Nadda’s health: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल […]

Spread the love
Read More