चमोली में कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों कि मौत

Untitled 5 copy 10

देवाल/चमोली। मोपाटा सड़क में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में दम तोड़ा। वहीं युवती समेत दो घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

कार में सवार सभी मोपाटा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव के लिए वापस आ रहे थे। बृहस्पतिवार रात को मोपाटा गांव के विवाह समारोह में चौड़ व कोटेड़ा गांव के पांच लोग शामिल होने गए। समारोह में शामिल होकर सभी लोग एक किमी करीब पैदल सड़क तक पहुंचे। अपने गांव वापसी के लिए सड़क पर खड़ी चौड़ गांव के ही नारायण सिंह की कार में सवार हो गए। जब तक चालक कार में सवार होता तब तक कार खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि कार ढलान में खड़ी थी और सवारियों के बैठते ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में चौड़ गांव की बसंती देवी 38 पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी 48 पत्नी स्व. मान सिंह की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के भजन सिंह 65 पुत्र वादर सिंह ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। घटना में कोटेड़ा गांव की ज्योति 22 व चौड़ गांव के खिलाप सिंह 63 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Spread the love

Ranchi
homeslider Jharkhand

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

नया लुक ब्यूरो Ranchi: अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे […]

Spread the love
Read More
Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान Mumbai : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक […]

Spread the love
Read More