यूपी नेपाल सीमा पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा

Untitled 30 copy 1
  • STF  टीम ने गिरोह के एक सदस्य को दबोचा
  • लैपटॉप, स्कैनर, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व फर्जी दस्तावेज के नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जनसेवा केंद्र खोलकर यूपी और नेपाल सीमा के आसपास में रहने वाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एसटीएफ टीम ने बुधवार सुबह तड़के बहराइच जिले के मूर्तिहा चौराहे के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को पकड़े गए आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, चेकबुक, स्कैनर व 2680 रूपए की नकदी बरामद हुई है। STF के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बहराइच जिले के मूर्तिहा चौराहे के पास फर्जी तरीके से जनसेवा केंद्र खोलकर यूपी और नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण बनाने का गोरखधंधा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सूचना पर STF टीम को लगाया गया। STF टीम ने शुक्रवार सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे बहराइच जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र स्थित सेमरी मलमला निवासी प्रमोद निषाद को धरदबोचा। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रमोद निषाद ने बताया कि वह वर्ष 2021 जनसेवा केंद्र पर काम करने के बाद वर्ष 2022 में मूर्तियां तिराहे पर निषाद कंप्यूटर के केंद्र के नाम से जनसेवा केंद्र लाइसेंस बनवाकर शुरू किया था। वह बताया कि सैफ नाम के शख्स के जरिए अवैध तरीके से काम करना शुरू किया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर भोले-भाले लोगों के हाथों थमा देता था। बताया कि एक व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 4500 रुपए लेता था और उसमें से मुख्य मास्टर माइंड सैफ 3500 रूपए देने की बात स्वीकार किया है। STF  के मुताबिक इनका एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को फंसाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें फर्जी प्रमाण पत्र थमा देते हैं। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM
Crime News International

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त चालक और खलासी गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More