ज्यादा मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने जहर खाकर जान दी

Untitled 4 copy 9

हरिद्वार। औरंगाबाद में मोबाइल फोन के लिए घर में हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से लखीमपुर खीरी के सिंगहई क्षेत्र निवासी एक परिवार सिडकुल के औरंगाबाद में किराए पर रहता है और अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करता है। मंगलवार देर रात पुलिस को धनौरी स्थित एक अस्पताल से सूचना मिली कि एक किशोरी को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 17 वर्षीय किशोरी के शव को मोर्चरी में भेजा गया है।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले लड़की के भाई ने उसे मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल न करने के लिए टोका था। इसी बात पर दोनों के बीच रात में फिर बहस हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अक्सर फोन पर बात करती थी। इससे भाई नाराज रहता था और कई बार उसे समझा भी चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More