दूर होगा क्रोध…इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार

Horoscope 1

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज का दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें और क्रोध पर काबू रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ : आज पुरानी चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी।

मिथुन : आज का दिन खर्चीला रह सकता है, बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। जमा धन में कमी या खास जरूरत से कर्ज लेना पड़ सकता है। योजना बनाकर काम करें कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसला आज हो सके तो टालें। काम पर फोकस करना चाहिए।

कर्क : आज का दिन कई मामलों में शुभफलदायी रहने वाला है। निवेश के मामले में जोखिम भी ले सकते हैं, लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महत्वपूर्ण काम बनेंगे, अटके काम भी आज बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी।

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

सिंह : आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा, काम का दबाव बना रह सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी जिससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे।

कन्या : आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। मानसिक सुख-शांति की अनुभूति होगी। भाग्य सहायक होगा, नए अवसर प्राप्त होंगे जिनसे लाभ उठा सकते हैं। व्यवसाय में दिन सामान्य दिनों से अधिक लाभप्रद होगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। इंटरव्यू में सफल होंगे।

तुला : आज दिन संभलकर बिताएं, स्वास्थ्य नरम रहेगा। अजनबी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। हो सके तो आज लंबी दूरी की यात्रा टालें। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक : सितारे अनुकूल रहेंगे। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शेयर में निवेश करना लाभप्रद होगा। आर्थिक लेन-देन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

आयु रेखा के साथ-साथ और भी तरीके हैं आयु जानें…

धनु : आज का दिन अनुकूल रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, शत्रु पराजित होंगे। नौकरी व्यवसाय में प्रगति होगी। सेल्स मार्केटिंग वालों के लिए फायदे का दिन है। उधार लेन-देन से बचें।

मकर : दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। बुद्धि विवेक से आप स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। नए संपर्क बन सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र के जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

कुंभ : आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। अपने काम से मतलब रखें इसी में आपकी भलाई है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में किसी बात से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कत रखें। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा।

मीन : आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भाइयों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सर्दी जुकाम की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, ध्यान रखें। विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More