अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर गिरफ्तार

  • STF को मिली बड़ी सफलता
  • तस्कर के पास से साढ़े बारह लाख रुपए कीमत की अवैध अफीम बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ (अवैध अफीम) की तस्करी में लिप्त एक अंतर्राज्यीय तस्कर को राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2,562 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। तस्कर के पास से 2760 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। STF के उपनिरीक्षक हरिश सिंह चौहान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स झारखंड से अवैध अफीम की खेप लाकर यूपी सहित कई राज्यों में सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मड़ियांव क्षेत्र से होते हुए किसी तस्कर के हाथों बेचने जा रहा है। इस सूचना पर STF टीम सक्रिय हुई और भिटौली तिराहे के पास से घेरेबंदी कर एक तस्कर को दबोच लिया।

उपनिरीक्षक हरिश सिंह चौहान के मुताबिक पकड़े तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम झारखंड के लाइन मोहल्ला रहमत नगर निवासी मोहम्मद वसीम जावेद बताया। STF टीम को इसके पास से 2,562 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जबकि तस्कर के पास से 2760 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े बारह लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में पता चला कि इसका कनेक्शन सिर्फ यूपी में ही नहीं दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब राज्य तक जुड़ा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर वसीम ने बताया कि वह झारखंड के तैमरा निवासी संजू नाम के तस्कर से दो लाख 35 हजार रुपए प्रति किलो ग्राम में खरीदकर यहां लाकर बेचने की बात स्वीकार किया है।

Crime News homeslider National

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। आग के गोले में तब्दील हुई […]

Read More
Crime News

बस्ती पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में चार गिरफ्तार

रुधौली पुलिस की सख्ती, चार लोगों को भेजा न्यायालय बस्ती/रुधौली। थाना रुधौली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को की गई, जिसमें आरोपियों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

डीसी की मीटिंग छोड़ कर घूस लेने पहुंचा क्लर्क

डेढ़ करोड़ मुआवजे के भुगतान के एवज में मांग रहा था 40 लाख रूपये, नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। सोनारी ACB की टीम ने सरकारी मुआवजा देने की एवज में 40 लाख रुपए घूस मांगने के आरोपी सरायकेला डीसी कार्यालय के भू-अर्जन विभाग के क्लर्क प्रीतम आचार्य और उसके दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया […]

Read More