यूपी-बिहार सीमा पर 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

WhatsApp Image 2025 12 11 at 11.30.58 AM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

देवरिया ! बिहार सीमा से सटे डुभा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि कार चालक घेराबंदी देख फरार होने में सफल रहा। शराब हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार भेजी जा रही थी।

तमकुही राज थाना प्रभारी सुनील वर्मा व डिबनी चौकी प्रभारी अवनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बिहार सीमा पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध लग्जरी कार पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगी। पुलिस टीम ने पीछा कर किया तो अपने को घिरा देख चालक कार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

तलाशी में कार से 24 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन पर लगा नंबर प्लेट बीआर 01 बीआर 0333 की जांच में पता चला कि यह फर्जी था। वास्तविक पंजीकरण हरियाणा का निकला। तस्कर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर रहे थे। आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व बरामद शराब के हरियाणा निर्मित होने की पुष्टि की। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More
Crime News

BBD: ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर बदमाशों ने युवक को बुलाया फिर बंधक बनाकर लूटा

मारपीट कर दस हजार रुपए ऑनलाइन कराया ट्रांसफर BBD क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई घटना का मामला चारों हमलावर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में बेखौफ लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राइंडर ऐप के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी

New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही […]

Spread the love
Read More