घरेलू सामान डिलीवरी की आड़ में कर रहे थे नशे की तस्करी, तीन गिरफ्तार

देहरादून। डिलिवरी की आड़ मे नशा बेच रहे दो डिलीवरी बॉय सहित तीन  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली रायवाला पुलिस टीम द्वारा सोमवार की रात्रि चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों फुजैल पुत्र जिशान, वसीम पुत्र मौ0 आदिल तथा अजय उर्फ मोनू पुत्र शमशेर को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त फुजैल के कब्जे से 13.30 ग्राम अवैध स्मैक , वसीम के कब्जे से 18.64 ग्राम अवैध स्मैक तथा अजय उर्फ मोनू के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त फ़ुजैल तथा वसीम blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते है, जो घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

पूछताछ में फुजैल व वसीम द्वारा बताया कि वह दोनो Blinkit कम्पनी में काम करते है। उनके द्वारा उक्त स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना के रहने वाले इलियास नाम के व्यक्ति से सस्ते दामो में खरीदी थी, जिसे वह डिलीवरी करते समय स्थानीय लोगो/कॉलेज के छात्रो को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। आरोपी बरामद स्मेक को बेचने रायवाला से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

homeslider Religion

आज है शीतला अष्टमी: माता शीतला की पूजा से मिलती है रोगों से रक्षा, जानिए बसौड़ा पर्व का महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता होली के कुछ दिन बाद आने वाला शीतला अष्टमी का पर्व हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन माता शीतला की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और बच्चों को रोगों से रक्षा मिलती है। […]

Read More
homeslider Religion

किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियां? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल : आज का राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP घूमना है तो यह खुशखबरी आपके लिए हैं… जानकर मन हो जाएगा प्रसन्न

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की अनूठी पहल से आपका मजा हो जाएगा चौगुना लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) जल्द ही पर्यटन को नई दिशा देने वाली अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए इको टूरिज्म वैन सेवा शुरू की जाएगी। परियोजना […]

Read More