महराजगंज जिले के खड़खोड़ी में सिंह खाद भंडार का लाइसेंस सस्पेंड

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सिंह खाद भंडार, खड़खोड़ी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अवैध खाद बिक्री के मामले में की गई है। बता दें कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी स्थित सिंह खाद भंडार की दुकान से कुछ दिन पहले 13 बोरी भारतीय यूरिया खाद एक ई-रिक्शा के माध्यम से सिद्धार्थनगर जनपद भेजी गई थी। इसकी बिक्री रसीद भी वहीं के ककहरवा पोस्ट अंतर्गत ग्राम पंचायत खरहरा में काटी गई थी।

नियम के मुताबिक खाद विक्रेताओं को दूसरे जनपद में खाद बेचने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद यह अवैध बिक्री जारी थी।जिला कृषि अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारी अनियमितता के बाद सिंह खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अब उनके नाम से खाद की कोई भी रैक नहीं लगेगी। यह कदम क्षेत्र में खाद वितरण व्यवस्था में सख्ती लाने की दिशा एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More