हार्दिक पांड्या भड़के, पैपराजी को सुनाई खरी-खोटी

Untitled 18 copy 1
  • हार्दिक गर्लफ्रेंड जस्मीन की निजता पर हुआ हमला

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर पैपराजी और सोशल मीडिया की हदें पार करने वाली हरकत पर गुस्सा उतारा। मामला उनकी गर्लफ्रेंड, ब्रिटिश सिंगर जस्मीन वालिया का है। मंगलवार रात मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी रेस्तरां से जस्मीन अकेले बाहर निकल रही थीं। सीढ़ियां उतरते समय कुछ फोटोग्राफर्स ने जानबूझकर कैमरा नीचे से उठाकर ऐसी तस्वीरें और वीडियो बनाए जिसमें उनका प्राइवेट पार्ट करीब-करीब दिख रहा था।

ये वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। लोग शेयर कर रहे थे, मीम्स बना रहे थे और गंदे कमेंट कर रहे थे। हार्दिक को जब यह सब पता चला तो वे चुप नहीं रह सके। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए साफ-साफ लिखा “मैं मानता हूँ कि पब्लिक फिगर हूँ, लोगों का ध्यान मेरी जिंदगी पर रहता है। ये मैंने खुद चुना है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मेरे पार्टनर या किसी भी महिला की इज्जत से इस तरह खिलवाड़ किया जाए। कल जस्मीन एक रेस्तरां से निकल रही थीं, सीढ़ियां उतर रही थीं और कुछ लोगों ने ऐसा घिनौना एंगल लिया जो किसी भी औरत के साथ नहीं होना चाहिए। एक नॉर्मल पल को गंदी सनसनी बना दिया गया।

ये व्यूज की भूख नहीं, बेसिक इंसानियत की बात है। हर महिला को सम्मान और निजता का हक है। मैं हमेशा पैपराजी भाइयों का साथ देता हूँ, फोटो खिंचवाता हूँ, लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर लाइन खींचें। हर चीज को शूट करने की जरूरत नहीं। थोड़ी शर्म और संवेदना रखिए। हार्दिक की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने जमकर तारीफ की। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी स्टोरी रिपोस्ट कर सपोर्ट किया। जस्मीन ने खुद अभी कुछ नहीं कहा है, पर उनकी इंस्टा स्टोरी पर एक काली स्क्रीन के साथ टूटा हुआ दिल इमोजी दिखा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले हार्दिक का यह गुस्सा दिखाता है कि मैदान के बाहर भी वे कितनी शिद्दत से अपने लोगों की रक्षा करते हैं।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More
Sports

पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुने गए ब्रेट रैंडेल, विराट-रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान

Brett Randall: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का सामना करना दुनिया के हर गेंदबाज के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब न्यूजीलैंड के एक नए तेज गेंदबाज को इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का दम दिखाने का मौका मिल सकता है। भारत के खिलाफ […]

Read More