बदरी और केदार धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़

देहरादून। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक पांडुकेश्वर, ज्योर्तिमठ, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 3567 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद पारंपरिक रूप से संचालित होने वाली शीतकालीन पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ रहा है। केदारनाथ धाम व मद्महेश्वर की शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में अब तक 3215 श्रद्धालुओं ने किए। वहीं बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजा स्थली योग बदरी पांडुकेश्वर में 57 श्रद्धालुओं व नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में 257 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस वर्ष शीतकालीन यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के शीतकालीन पूजा स्थलों का उल्लेख कर देश विदेश से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शीतकालीन यात्रा को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। मंदिर समिति व जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों व तीर्थ पुरोहितों से भी शीतकालीन यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। शीतकालीन पूजा स्थलों पर विशेष पूजा अर्चना, महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से यात्रा को और अधिक भव्य, आध्यात्मिक एवं आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More