नर्सिंग भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर थप्पड़ों कि बरसात

देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प ने बड़ा रूप ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक नर्सिंग अभ्यर्थी को महिला पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद प्रदेशभर में रोष फैल गया है। अभ्यर्थी इस घटना के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रियाओं, पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्वक अपनी मांगें रख रहे थे। लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने जैसी घटनाओं ने उन्हें आहत किया है।

वीडियो फुटेज में साफ दिखाई देता है कि अभ्यर्थी शांतिपूर्वक अपनी बात रख रहे थे, इसी बीच एक महिला कांस्टेबल ने एक युवती को थप्पड़ मार दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवाओं का कहना है कि नौकरी मांगना कब से गुनाह हो गया?” बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में देरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों से परेशान युवा अब खुलकर कह रहे हैं कि नौकरी मांगने भर से उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है।

homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
homeslider Jharkhand

World war के 227 किलो बम को इंडियन आर्मी ने किया डिफ्यूज़

धमाका ऐसा कि थर्रा गए लोग नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में मिले 227 केजी के दो घातक बम को भारतीय सेना ने कल सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। ये दोनों घातक अमेरिकन बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था जो बहरागोड़ा […]

Read More
Business homeslider Jharkhand

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

रांची। नए नियम के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को अब 35 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने LPG सिलेंडर की किल्लतों के बीच 21 दिन की टाइमटाइन को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था। वहीं एक बार फिर दूसरे गैस सिलेंडर की बुकिंग करने का टाइम 35 दिन कर दिया है। नई […]

Read More