तेलंगाना: रेवंत रेड्डी का ‘ग्लोबल ब्रांडिंग’ दांव – BJP भड़की

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 71

हैदराबाद। महावाणिज्य दूतावास (US Consulate General) की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने का प्रस्ताव रखा गया है। यह फैसला तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट (8-9 दिसंबर) से ठीक पहले आया है, जो राज्य को USD 1 ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करने का प्लेटफॉर्म बनेगा।

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, “यह नामकरण हैदराबाद की वैश्विक पहचान को मजबूत करेगा। ट्रंप जैसे लीडर का नाम सड़क पर होना निवेशकों को आकर्षित करेगा।” राज्य सरकार US एम्बेसी और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेगी। यह दुनिया का पहला मामला होगा जब किसी विदेशी शहर में मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की सड़क नाम हो। इसी तरह, रतन टाटा के नाम पर रीजनल रिंग रोड (RRR) का ग्रीनफील्ड रेडियल रोड नाम होगा। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, विप्रो जैसे टेक जायंट्स के नाम पर भी सड़कें-जंक्शन प्रस्तावित हैं – जैसे ‘गूगल स्ट्रीट’, ‘माइक्रोसॉफ्ट रोड’। रेवंत ने दिल्ली के US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम में यह विजन पेश किया था। हालांकि, यह कदम विपक्ष के निशाने पर आ गया। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना BJP सांसद बंदी संजय कुमार ने X पर तंज कसा: “हैदराबाद का नाम वापस भाग्यनगर कर दो। नाम बदलने की इतनी बेताबी हो तो इतिहास वाले नाम चुनो। एक तरफ KTR AI मूर्तियां बना रहा, दूसरी तरफ रेवंत ट्रेंडिंग वाले नामों पर सड़कें नाम दे रहे। BJP ही असली मुद्दों पर धरना दे रही है।”

BJP का तर्क है कि यह ‘ट्रेंडिंग पॉलिटिक्स’ है, जबकि स्थानीय मुद्दे जैसे बेरोजगारी, बाढ़ और किसान कर्ज नजरअंदाज हो रहे। सपा और TRS ने भी आलोचना की, कहा “विदेशी नामों से स्थानीय पहचान मिट रही है।” लेकिन रेवंत समर्थक इसे ‘स्मार्ट ब्रांडिंग’ बता रहे हैं, जो सेमीकॉन्डक्टर, AI और जॉब्स लाएगा। तेलंगाना राइजिंग समिट में गवर्नर जिश्नु देव वर्मा उद्घाटन करेंगे। यह नामकरण राज्य की 2047 तक USD 3 ट्रिलियन इकोनॉमी की महत्वाकांक्षा को रिफ्लेक्ट करता है। क्या यह दांव कामयाब होगा या विवाद बढ़ाएगा?

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अमरेंद्र गए, तरुण की एंट्री, सरकार ने एक साथ फेंटे 15 IPS अफ़सर

97 बैच के अरोरा को वाराणसी में मिली नवीन तैनाती UP  पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां 41  PCS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अरुण पहुंचे नोएडा UP IPS Transfer 2026 : चर्चा थी कि यूपी सरकार जल्द ही यूपी प्रशासनिक अफसरों को बड़े पैमाने पर फेंटने जा […]

Spread the love
Read More
Indian Customs Agent
Business National

नेपाल भंसार प्रशासनिक भवन में प्रवेश से रोके जाने के आरोप पर भारतीय एजेंटों का धरना जारी

पुलिस बुलाकर प्रशासनिक भवन से बाहर निकाले जाने का आरोप, व्यापार मंडल खुलकर आया समर्थन में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Indian Customs Agent:  भारत-नेपाल सीमा स्थित भैरहवा (बेलहिया) भंसार (कस्टम) कार्यालय में प्रशासनिक भवन में प्रवेश को लेकर भारतीय कस्टम एजेंटों और नेपाल भंसार प्रशासन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले चार दिनों […]

Spread the love
Read More
India Nepal Border
National Politics

भारत-नेपाल की खुली सीमा बनी सुरक्षा चुनौती

नेपाल पुलिस प्रमुख ने रोहिंग्या, पाकिस्तानी और सोमाली नागरिकों के अवैध प्रवेश पर जताई चिंता उमेश चन्द्र त्रिपाठी India Nepal Border:  नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल पुलिस के प्रहरी महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने भारत-नेपाल की खुली सीमा से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों को लेकर गंभीर […]

Spread the love
Read More