पॉक्सो केस की जांच अधिकारी महिला SI ने पीड़िता की मां से मांगे दो लाख, विजिलेंस ने रंगे हाथों धर दबोचा

  • रेप केस में महिला सब-इंस्पेक्टर ने मांगे दो लाख

नई दिल्ली।  दिल्ली के संगम विहार थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर नमिता को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शिकायतकर्ता की मां से दो लाख रुपये की रिश्वत ले रही थी। आरोपी SI खुद इस पॉक्सो केस की जांच अधिकारी थी। पीड़िता की मां ने विजिलेंस को गुप्त शिकायत की थी कि SI नमिता बार-बार पैसे की डिमांड कर रही है और धमकी दे रही है कि यदि रकम नहीं दी गई तो केस को कमजोर कर दिया जाएगा तथा आरोपी को बचाने की कोशिश की जाएगी। शिकायत मिलते ही विजिलेंस यूनिट ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

ट्रैप के दौरान शिकायतकर्ता को 15,000 रुपये नकद लेकर थाने बुलाया गया। SI नमिता ने पैसे अपनी टेबल पर रखी फाइल के नीचे छिपाने को कहा। जैसे ही रकम रखी गई, बाहर तैनात विजिलेंस टीम ने छापा मारकर महिला अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया गया है।

SI नमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि उसने पहले कितने अन्य मामलों में पीड़ितों से इसी तरह उगाही की है। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नागरिक किसी भी पुलिसकर्मी की रिश्वत मांग पर तुरंत 1064 विजिलेंस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More