एंटी नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता: पचास हजार का इनामी तस्कर मुठभेड़ में साथी के साथ गिरफ्तार

सरकारी
  • एक बदमाश के पैर में लगी गोली, एक देशी तमंचा, कारतूस मोटरसाइकिल व नकदी बरामद
  • मोहनलालगंज के जरौली गांव के देर रात हुई मुठभेड़ का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले काफी दिनों से फरार चल रहे पचास हजार के इनामी तस्कर पंकज व उसके साथी को मोहनलालगंज क्षेत्र में रविवार को देर रात मुठभेड़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों कुख्यात बदमाश मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अपर पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि रविवार देर रात मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित जरौली गांव के पास एएनटीएफ के उपनिरीक्षक मनीष कुमार चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग संदिग्ध हालात में आते दिखाई दिए। पुलिस फोर्स उन्हें रूकने का इशारा किया तो बेखौफ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। एंटी नारकोटिक्स टीम की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। टीम मौके का फायदा उठाते हुए भाग रहे दूसरे बदमाश को भी धरदबोचा।

ANTF  के उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र स्थित अकबरपुर निवासी पंकज त्रिपाठी व दूसरे की पहचान गदा गंज जनपद रायबरेली निवासी नरेंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई।
उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार पंकज शातिर किस्म का अपराधी हैं और वह मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मामले काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी साऊथ व एसीपी ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। ANTF  टीम को इनके पास से एक देशी तमंचा,

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More