विकासनगर: युवक पर बरसा बेल्ट, चीखता रहा बेबस

death 1
  • दर्जन भर से अधिक हमलावर की CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यह वही थाना क्षेत्र है, जहां पांच मार्च 2016 को सरे शाम बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह और उसके साथी संजय मिश्र के ऊपर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया था। इस मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि विकासनगर में बड़े तो नहीं, लेकिन 15 से 16 वर्ष के लड़कों ने जमकर तांडव मचाया। हाथ में डंडा और बेल्ट से लैस होकर एक युवक पर कहर बनकर टूट पड़े। वह चीख-पुकार करता रहा, लेकिन हमलावर उसके ऊपर बेल्ट बरसाते रहे। खास बात यह है कि इतना होने के बाद भी स्थानीय पुलिस बेखबर रही।

सोशल मीडिया  पर वायरल हुई वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया कि अरे इतने-इतने छोटे बच्चों का इतना बड़ा कारनामा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीब एक दर्जन से अधिक लड़के एक दूसरे लड़के को बेरहमी से पीटा। वहीं मोहल्ले वाले भी तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि दबंग घंटों उत्पात मचाते रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस को जरा भी भनक तक नहीं लग सकी। यही विकासनगर पुलिस है कि पांच मार्च 2816 को सरे शाम असलहों से लैस बदमाशों ने मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह सहित दो लोगों के सीने में गोलियों दागकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस कातिलों की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कातिल आज तक हाथ नहीं लग सके। एक युवक पर हुए हमले ने एक बार सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More