पुलिस समय पर चेत जाती तो बच जाते दृष्टिबाधित वीरेंद्र

  • हत्या से पहले की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से सच आया सामने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजाजीपुरम के मेहंदी खेड़ा निवासी 50 वर्षीय दृष्टिबाधित वीरेंद्र यादव उर्फ डोंगा अपनी मां अशोका के साथ दुबग्गा क्षेत्र स्थित टाड़ खेड़ा में रहते थे। वीरेंद्र यादव ने हत्या से पहले अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा था कि उन्हें भाई-भतीजा व पोते से खतरा है। लेकिन दुबारा पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर स्थानीय पुलिस समय से चेत जाती तो शायद वीरेंद्र की जान बच सकती थी। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले बुजुर्ग की जान जा चुकी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में वीरेंद्र और उनकी मां अशोका गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें उनके भाई, भतीजा जितेन्द्र व पोते चिराग यादव से खतरा है। इसके बावजूद पुलिस बेखबर रही, नतीजतन दृष्टिबाधित वीरेंद्र यादव के सीने में गोलियों की बौछार कर भतीजा व पोते ने मौत की नींद सुला दिया। बताते चलें कि वीरेंद्र यादव जन्म से ही दृष्टिबाधित थे। वीरेंद्र की मां अशोका को पेंशन मिलती है, लिहाजा इस पेंशन से घर का खर्च चलता है। भाई-भतीजा और पोते चिराग यादव की प्रताड़ना से आजिज आकर अशोका अपने दृष्टिबाधित बेटे वीरेंद्र को लेकर पिछले छह महीने से दुबग्गा क्षेत्र स्थित अपने मायके में रहने लगी।

यह बात वीरेंद्र के भाई-भतीजा और पोते को अखरने लगी कि अब तो उनकी पेंशन भी हाथ नहीं लग रही है। वह बार-बार वीरेंद्र और अशोका पर दबाव बना रहे थे कि घर चलो, लेकिन खुद को खतरा महसूस करने वाले वीरेंद्र उनके साथ रहने से साफ मना कर दिया था। इस मामले में वीरेंद्र और उनकी मां अशोका ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया कि उन्हें खतरा है, इसके बावजूद दुबग्गा पुलिस अनजान बनी रही है और वीरेंद्र की जान चली गई।

Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Crime News

गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित […]

Read More