उत्तराखंड में बाघ-भालू के हमलों का मुद्दा राज्यसभा में उठा, 25 सालों में 1264 मौतें

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वन्यजीवों हमलों की लगातार गंभीर होती समस्या को लेकर केंद्र से विशेष कार्ययोजना बनाने का आग्रह किया है। राज्य सभा में उन्होंने राज्य निर्माण के बाद हुए नुकसान का विवरण देते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इसकी तरफ आकृष्ट कराया और केंद्र से प्रभावित परिजनों को अधिक आर्थिक मदद की मांग की है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

जिसके चलते स्थानीय लोगों द्वारा जान से हाथ धोने के साथ गंभीर रूप से घायलों की बड़ी संख्या सामने आ रही हैं। उन्होंने राज्य निर्माण के बाद से जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित हुए लोगों की विस्तृत जानकारी रखते हुए बताया कि विगत 25 वर्षों में 1264 लोगों की मौत के अतरिक्त 6519 लोग घायल इन घटनाओं के शिकार हुए हैं। जिसमें सबसे अधिक गुलदार के हमलों में 546 की मौत और 2126 लोग घायल हुए हैं। इसी तरह हाथी के हमलों में 230 की मौत एवं 234 घायल, बाघ में 106 की मौत, 134 घायल, भालू में 71 की मौत एवं 2012 घायल, सांप में 360 की मौत 1056 घायल और मगरमच्छ के हमलों में भी 69 की मौत एवं 44 घायल हुए हैं।

इस वर्ष भी अब तक भालू के हमलों में 5 और बाघ गुलदार के हमलों के 19 की मौत के साथ कुल 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं एवं 130 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पौड़ी में हुई गुलदार के हमले में हुई मौत का जिक्र करते हुए चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग आदि स्थानों की हाल में हुई दुखद घटनाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने सदन के माध्यम से केंद्र से अनुरोध किया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। विशेषकर उत्तराखंड एवं अन्य हिमालई राज्यों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए। क्योंकि अधिक वनाच्छादित भू भाग होने और जंगलों पर निर्भरता के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में यह समस्या बेहद विकराल रूप में सामने आ रही है। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र एवं राज्य से मृतकों को मुआवजा राशि के रूप में अधिक से अधिक मदद को लेकर शीघ्र पॉलिसी बनाई जाए। वहीं घायलों का भी पूरा इलाज सरकार के माध्यम से हो ताकि पीड़ित परिजनों की समुचित मदद हो सके।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More