ए अहमद सौदागर
लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है। किस पर कोई भरोसा करे जब अपने ही निकल रहे दरिंदे तो कैसे थमे अपराध। यूपी के मऊ जिले के कोतवाली नगर एक वहशी कलयुगी पिता अपनी दस वर्षीय मासूम बेटी को हवश का शिकार बना डाला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मऊ थाना कोतवाली नगर पर पीड़ित नें तहरीर दी कि उसके पति अविनाश गुप्ता शराब के नशे में वादिया की दस वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया करता था एवं विरोध पर मारपीट करता था, तथा उसके जेठ एवं जेठानी द्वारा भी पति का सहयोग किया जाता था। पुलिस के मुताबिक दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ करते हुए शुक्रवार को मुख्य आरोपी पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया है।
