तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme court NayaLook

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवाह के समय महिला के माता-पिता या रिश्तेदारों द्वारा दी गई नकदी, आभूषण, संपत्ति या अन्य कोई भी चीज़ तलाक के बाद महिला की निजी संपत्ति मानी जाएगी और उसे वापस लौटाई जानी चाहिए। यह अधिकार मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा-3 से सीधे मिलता है।

न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने कहा कि इस कानून की व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 के तहत समानता, गरिमा और स्वायत्तता के सिद्धांतों के साथ पूरी तरह सामंजस्य रखते हुए की जानी चाहिए। कोर्ट ने जोर दिया कि 1986 का यह कानून केवल एक सिविल दावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पितृसत्तात्मक भेदभाव से जूझ रही महिलाओं, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में, को आर्थिक सशक्तीकरण और सम्मान देने का माध्यम है।

read more – 

भारतीय दूतावास की सतर्कता से कंबोडिया में फंसे 81 भारतीयों को बचाया गया

पीठ ने टिप्पणी की कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों के लिए समानता का सपना देखता है, जो आज भी पूर्ण रूप से साकार नहीं हुआ है। ऐसे में न्यायपालिका का दायित्व है कि वह सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित व्याख्या करे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी से पहले, शादी के समय या शादी के बाद पति या पति के रिश्तेदारों द्वारा दी गई संपत्ति भी तलाक की स्थिति में महिला को वापस मिलनी चाहिए।

National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More