ठंड में अपनों का साथ: उतरेठिया व्यापार मंडल ने बांटा प्यार और गर्म कपड़ा

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। जैसे ही दिसंबर की ठंड ने दस्तक दी, उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सबसे पहले अपने उन बुजुर्गों की याद आई, जो वृद्धाश्रम में अपनों की उपेक्षा का दर्द लिए जी रहे हैं। मंगलवार को महाबली हनुमान  की कृपा व प्रेरणा से व्यापार मंडल की टीम सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची और वहां रहने वाले हर बुजुर्ग-बुजुर्गिन को गर्म ऊनी कपड़े, ताज़े फल, मिठाइयाँ और ढेर सारा प्यार बांटा। बुजुर्गों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। जिन्हें अपने सगे-संबंधियों ने ठुकरा दिया, उन्हें व्यापारियों के इस स्नेह ने जैसे नया परिवार दे दिया। एक बुजुर्ग मां ने हाथ जोड़कर कहा, “बेटा, भगवान तुम्हें सदा सुखी रखे, जब अपने छोड़ गए तो भगवान ने तुम्हें भेज दिया।

अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में यह नेक कार्य वर्षों से जारी है। खिचड़ी, होली, दीपावली हो या सर्दी-गर्मी, हर मौसम में व्यापार मंडल इन बुजुर्गों के साथ खड़ा नजर आता है। इस बार भी महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आर.के. मिश्रा, बृजपाल सिंह, दिग्विजय सक्सेना, पिंटू कश्यप, शिव शंकर गुप्ता, ट्रायंगल न्यूज़ के राजेश सक्सेना सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे और हर बुजुर्ग से दिल खोलकर आशीर्वाद लिया। ठंड के इस मौसम में कपड़ों से ज्यादा जो गर्माहट बंटी, वह थी अपनापन और सम्मान की।

Central UP

पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर जाकर महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेंगी बयान अदालत के आदेश पर यूपी के DGP  ने जारी किया फरमान ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अब पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अदालत के आदेश पर महिलाओं की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

विकसित यूपी 2047 अभियान के तहत ग्राम्य विकास को लेकर हुआ मंथन

अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योजना भवन में आयोजित की गई बैठक बैठक में नमामि गंगे, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग ने विकसित यूपी अभियान के तहत रखा रोडमैप लखनऊ। 2047 तक उत्तर प्रदेश कैसे विकसित होगा, इसको लेकर सोमवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

शादी के दो घंटे बाद ही प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, बारात लौटाई खाली हाथ

वरमाला के बाद बाथरूम का कहकर गई और आशिक संग भाग गई दुल्हन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मेली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वरमाला और सात फेरे लेने के महज दो घंटे बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दूल्हा बारात लेकर बिना दुल्हन के वापस […]

Read More