बरेली: गन्ने के खेत में रोता मिला नवजात ‘उदय’

  • इलाज के बाद दत्तक ग्रहण के लिए भेजा जाएगा शिशु गृह

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नौआ नगला गांव में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना भोजीपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और तत्काल जिला महिला अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती कराया। मंगलवार को बाल कल्याण समिति (CWC) की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की स्थिति का जायजा लिया। बच्चे की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। समिति ने बच्चे का अस्थायी नाम “उदय” रखा है।

CWC अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद बच्चे को दत्तक ग्रहण के लिए जिला पंचायत के सामने स्थित शिशु गृह में रखा जाएगा। गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह CARA (Central Adoption Resource Authority) के नियमों के तहत होगी। कई परिवार बच्चे को गोद लेने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले carings.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन : DGP

पुलिस बल को मिलेगी बेहतर रहने की सुविधाएं, होली मिलन का हुआ आयोजन ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD पुलिस को पता था अपरहणकर्ताओं का कनेक्शन, 5 नाबालिग बच्चों का अपहरण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नाबालिग बच्चों के अपहरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार […]

Read More