बरेली: नकटिया नदी पुल के नीचे लाल बक्से में मिला शव

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 48

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नकटिया नदी पुल के ठीक नीचे मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने नदी किनारे रखा लाल रंग का बक्सा खोला। अंदर 7-8 साल के बच्चे का खून से लथपथ शव मिला। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि बच्चे की बायीं आंख किसी धारदार हथियार से निकाल ली गई थी, जबकि शरीर पर कोई और चोट का निशान नहीं था। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। प्रथम दृष्टया पुलिस को लग रहा है कि बच्चे की हत्या सांस रोककर (संभवतः तकिए से) की गई और फिर शव बक्से में बंद कर हाईवे से पुल के नीचे फेंका गया। बक्से में खून और शव की स्थिति से अनुमान है कि हत्या सोमवार देर रात हुई होगी। बच्चे ने नारंगी टी-शर्ट और नीली पैंट पहनी थी, रंग साफ और चेहरा गोल था।

एसएसपी अनुराग आर्य ने तुरंत चार विशेष टीमें गठित की हैं। पहली टीम क्षेत्र के तांत्रिकों और ओझा-गुनी करने वालों की जानकारी जुटा रही है। दूसरी टीम लापता बच्चों की रिपोर्ट खंगाल रही है। तीसरी टीम हाईवे के सीसीटीवी फुटेज और चौथी टीम मुखबिरों के जरिए सुराग तलाश रही है। सभी टीमों की निगरानी एसपी सिटी कर रहे हैं। बच्चे की तस्वीर सभी थानों और आसपास के जिलों में भेजी गई है। व्हाट्सएप ग्रुपों में भी फोटो वायरल की गई है ताकि शिनाख्त हो सके। पुलिस का मानना है कि आंख निकालने का मकसद तंत्र-मंत्र सिद्धि हो सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार को आएगी, जिसके बाद मौत के सही कारण और समय का पता चलेगा। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More