SGRR विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

देहरादून।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास  महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। छात्र परिषद छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के आदर्शों का पालन करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने छात्र परिषद के सभी छात्रों का आह्वान किया कि वे समाज और विश्वविद्यालय दोनों की उन्नति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें।

कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के. पिल्लई ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नेतृत्व के इस मंच के माध्यम से छात्र न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं, बल्कि विश्वविद्यालय की संस्कृति, अनुशासन और सहयोग के मूल्यों को भी आगे बढ़ाते हैं।

नई छात्र परिषद जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करे। कुलपति ने नवीन छात्र परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि वे विश्वविद्यालय में एक समावेशी वातावरण का निर्माण करें, जहां हर छात्र स्वयं को परिषद से जुड़ा हुआ समझेे। हमेशा नैतिक और सही व्यवहार करें तथा विश्वविद्यालय में अच्छी और उपयोगी गतिविधियां आयोजित करें, साथ ही कैंपस को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी बनाने में अपना योगदान दें। यही एक जिम्मेदार छात्र परिषद की पहचान है।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More