ग्रेटर नोएडा: बारात देखते-देखते 10 साल का बच्चा गोली का शिकार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जश्न की आड़ में बेखौफ हवाई फायरिंग ने एक मासूम की जान पर बन आई। रविवार देर रात जारचा क्षेत्र के नागला चमरू गांव में एक शादी के जुलूस के दौरान चली गोली 10 वर्षीय कृष के माथे में जा लगी। गोली जमीन से टकराकर रिकोशे हुई और छर्रा सीधे बच्चे के सिर में घुस गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। कृष अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर बारात देख रहा था। अचानक गोली की आवाज हुई और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे पहले दो अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। आखिरकार ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां 24 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के जालवी गांव निवासी दो प्रॉपर्टी डीलरों – अभिषेक (24) और ईशु (27) को गिरफ्तार कर लिया।

आगरा: नकली घी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

दोनों दूल्हे के दोस्त थे और शादी में शामिल होने आए थे। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक ने लाइसेंसी पिस्टल से हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। वह पिस्टल रिटायर्ड फौजी अमर सिंह के नाम पर लाइसेंसी है, जिसके बेटे निक्की ने अभिषेक को दी थी। पुलिस ने मौके से खाली खोल बरामद कर लिया है। ACP अजीत कुमार सिंह ने बताया, “हवाई फायरिंग में लापरवाही बरतने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। लाइसेंस मालिक पर भी कार्रवाई होगी।” पुलिस अब पूरे बाराती दल की स्क्रीनिंग कर रही है।” परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिता सुनील ने कहा, “जश्न में बंदूक चलाना फैशन बन गया है, लेकिन मेरे बच्चे की जान जाते-जाते बची। दोषियों को सबसे सख्त सजा मिले।

Analysis homeslider Uttar Pradesh

चौधरी गए- चौधरी आए, लेकिन किसी और की चली चौधराहट…

पंकज के ज़िम्मे यूपी में कमल खिलाना, लेकिन सरकार से तालमेल…? कुर्मियों पर बीजेपी का बड़ा दांव, अब ब्राह्मणों को रिझाने की बारी इनके पहले विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह और स्वतंत्र देव भी रह चुके हैं कुर्मी अध्यक्ष राष्ट्रीय भाजपा की तर्ज़ पर जनसंख्या के लिहाज़ से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

टीम बनने के बाद ही पता चलेगा पंकज चौधरी योगी को साधने आये हैं या बांधने!

मनोज श्रीवास्तव लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमितशाह ने उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन में क्षेत्रीय संतुलन की बड़ी अनदेखी किया है। लोकसभा चुनाव में कुर्मी बेल्ट से भाजपा प्रत्याशियों की हुई हार से डरा नेतृत्व प्रदेश के नेतृत्व हेतु नया कुर्मी चेहरा उतार […]

Read More
Crime News

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

आठ चोर पकड़े गए, चोरी की शराब, नकदी व घटना में इस्तेमाल महिन्द्रा आटो बरामद ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीन दिन पहले कृष्णानगर क्षेत्र एक अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने वाले एक गिरोह के आठ चोरों को कृष्णानगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो पेटी शराब, […]

Read More