चमोली में तैनात शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नवीं और दसवीं की छात्राओं ने अपने शिक्षक पर अशोभनीय हरकतें करने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र भेजा है। छात्राओं के अनुसार शिक्षक कई बार उनके साथ गलत तरीके से पेश आया और निजी अंगों को गलत नीयत से छूने का प्रयास किया। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दी गई। स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि छात्राओं को ही मामले को दबाने के लिए डरा-धमकाकर चुप कराया गया।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ और छात्राएं भी पहले इस शिक्षक के अनुचित व्यवहार का सामना कर चुकी हैं, लेकिन शर्म और डर के कारण आगे नहीं आईं। छात्राओं का आरोप है कि पूरा स्कूल स्टाफ आरोपी शिक्षक का बचाव कर रहा है, जिससे न्याय मिलना मुश्किल हो रहा है। बाल अधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल के प्रिंसिपल और आरोपी शिक्षक को तलब किया है। आयोग के सचिव एस.के. बरनवाल ने बताया कि सीईओ को विशेष जांच समिति गठित करने और पुलिस को मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More