BBD क्षेत्र में सड़क हादसा : ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत

Accident NayaLook
  • दोनों की टक्कर की चपेट में आकर एक छात्र की मौत, ट्रक चालक व दो छात्र घायल
  • पुलिस ट्रक व कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। BBD क्षेत्र के किसान पथ पर रेगुलेटर के पास सोमवार दोपहर बाद तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में बगल से गुजर रहा एक छात्र व ट्रक चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े

निचलौल मदरसे में कथित तीन तलाक, वीडियो वायरल-कानून की धज्जियां उड़ाने पर क्षेत्र में हंगामा

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

BBD थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित रेगुलेटर के पास दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक नंबर एम ए टी 789095 एस एस एन 20865 और कार नंबर यूपी 32 क्यू एक्स 4176 की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों की टक्कर की चपेट में आकर BBD  क्षेत्र स्थित मेहौरा गांव निवासी 15 वर्षीय शनि कन्नौजिया पुत्र वीरेंद्र कन्नौजिया, ट्रक चालक बाराबंकी निवासी राकेश, कार सवार 20 वर्षीय छात्र सचिन व 21 वर्षीय आनन्द गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़े

पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

इंस्पेक्टर BBD राम सिंह के मुताबिक मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार छात्र शनि कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक शनि सरकारी स्कूल जुग्गौर में दसवीं का छात्र था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More