कोहली के शतक और कुलदीप के धमाल से भारत ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया

Untitled 3 copy

रांची। विराट कोहली के 52वें वनडे शतक और रोहित शर्मा व केएल राहुल के अर्धशतकों के बाद कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने सीरीज़ के पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की वन डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ सात रन पर खो दिए, लेकिन मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मार्को यानसन और कॉर्बिन बॉश ने भारत को अंत तक दबाव में रखा।

भारत की तेज शुरुआत, कोहली-रोहित की शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही। यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया, लेकिन नांद्रे बर्गर ने उन्हें जल्द ही पवेलियन भेज दिया। रोहित शर्मा को भी जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। रोहित और कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 80 रन जोड़े और जल्द ही शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। इस दौरान रोहित (57) ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने अपनी लय बनाए रखी और 135 रन की बेहतरीन पारी खेली। राहुल (60) ने अंत में तेजी से रन जोड़ते हुए भारत को 349/8 तक पहुंचाया। कॉर्बिन बॉश ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाज़ी कर भारत को 350 तक पहुंचने से रोक दिया।

ये भी पढ़े

रोहित शर्मा ने रांची में रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाज़ों की धाक, फिर भी अफ्रीका ने दिखाई जिद

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। हर्षित राणा ने पहली ही ओवर में रयान रिकेलटन और क्विंटन डी कॉक को आउट किया, जबकि अर्शदीप सिंह ने कप्तान एडेन मार्करम को चलता किया। लेकिन ब्रीट्ज़के और टोनी डी ज़ोरज़ी ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम की वापसी कराई। कुलदीप यादव ने आते ही डी ज़ोरज़ी को एलबीडब्ल्यू कर भारत को राहत दिलाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ताबड़तोड़ छक्के लगाए, लेकिन उनकी आक्रामकता ही उनके आउट होने का कारण बनी।

यानसन और बॉश ने बढ़ाया रोमांच

जब लग रहा था कि मैच भारत की पकड़ में है, तभी मार्को यानसन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। कुलदीप ने एक ही ओवर में यानसन और ब्रीट्ज़के दोनों को आउट कर मैच पलटा, लेकिन कॉर्बिन बॉश ने संघर्ष जारी रखा। बॉश ने धुआंधार 67 रन ठोककर मैच को आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका को अंतिम ओवर में 18 रन चाहिए थे, लेकिन बॉश पांचवीं गेंद पर कैच दे बैठे और पूरी टीम 332 पर सिमट गई।

भारत: 349/8, 50 ओवर

विराट कोहली : 135

केएल राहुल : 60

रोहित शर्मा : 57

ऑटनील बार्टमैन : 2/60

दक्षिण अफ्रीका: 332, 49.2 ओवर

मैथ्यू ब्रीट्ज़के : 72

मार्को यानसन: 70

कॉर्बिन बॉश : 67

कुलदीप यादव: 4/68

परिणाम: भारत 17 रन से जीता (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

New Delhi
Sports

एशियन गेम्स में भारत ने गाड़े झंडे, 11 वें दिन दो और गोल्ड

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता, जबकि भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एथलेटिक्स में देश को […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में गिल और विराट कोहली ने शतकीय […]

Spread the love
Read More
Sports

सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे

Virat Kohli: नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनके लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता को बताया। सिद्धू के मुताबिक, नंबर-3 पर लगातार रन बनाना और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत तक पहुंचाना कोहली को बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है। ‘विराट कोहली सबसे आगे हैं‘ सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More