रोहित शर्मा ने रांची में रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

रांची । भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास लिख दिया। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित ने तीन तूफानी छक्के लगाकर वनडे इतिहास का सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 352 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड लंबे समय से पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था, जिन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के जड़े थे, लेकिन रांची की धरती पर रोहित ने यह मुकाम अपने अंदाज में ऊंचे और सीधी टाइमिंग वाले शॉट्स की बदौलत हासिल किया। रोहित शर्मा के इंटरनेशनल आंकड़े भी अब एक नए मील के पत्थर की ओर बढ़ रहे हैं। 503 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,959 रन बनाने वाले रोहित अब 20,000 रन पूरे करने से सिर्फ 61 रन दूर हैं। उनसे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ हासिल कर चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित के बल्ले की धमक हमेशा खास रही है। अब तक इस टीम के खिलाफ उन्होंने 56 मैचों में 61 छक्के ठोके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड फिलहाल डेविड वॉर्नर (64) के नाम है। अगले मैच में सिर्फ चार छक्के लगाकर रोहित इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं। भारतीय सरजमीं पर रोहित का प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है। अभी तक वे देश में खेले गए 95 एक दिवसीय मुकाबले में 4924 रन बना चुके हैं। अगर वे अगले मुकाबले में 76 रन और जोड़ते हैं, तो घरेलू मैदान पर 5000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। पहले वनडे में रोहित पूरी लय में दिखाई दिए। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 57 रन बनाए और रांची की भीगी-भीगी ठंडी शाम में दर्शकों को गर्मजोशी से झूमने पर मजबूर कर दिया।( हिन्दुस्थान समाचार)

Sports Uncategorized

BCCI और एडिडास ने रायपुर में ऑल-न्यू टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी का अनावरण किया

जयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल किट स्पॉन्सर, एडिडास ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के साथ साझेदारी में ऑल-न्यू टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी का अनावरण किया है। यह जर्सी सबसे पहले इस स्टेडियम में मौजूद लोगों ने देखी, […]

Read More
Sports

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी बेकार

 अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी से 1 गेंद रहते गोवा ने बिहार को 5 विकेट से धोया कोलकाता। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप बी में गुरुवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ग्राउंड (जादवपुर यूनिवर्सिटी) पर बिहार और गोवा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर गोवा ने पहले गेंदबाजी चुनी, और यह […]

Read More
Sports

रॉयल चैलेंज का धमाकेदार कैंपेन ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

स्मृति मंधाना, मोर्टल, रणविजय और सृष्टि तावड़े के साथ बोल्डनेस का नया एंथम! जयपुर । रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने अपनी ‘चूज़ बोल्ड’ फिलॉसफी को नई ऊंचाई दी है। ब्रांड ने ‘मैं नहीं तो कौन बे’ कैंपेन लॉन्च किया है – एक ऐसा मूवमेंट जो सेल्फ-बिलीफ, बेबाकी और अपने रास्ते खुद बनाने के जज़्बे […]

Read More