तमिलनाडु में सड़क बनी काल, एक साथ 11 को डसा, 40 गंभीर, बढ़ सकती है संख्या…

Untitled 7 copy
  • आपने-सामने से टकरायी रोडवेज की बसें

शिवगंगा। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज की बसों में आपने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गयी। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि बस में सवार कई यात्री बस से बाहर तक नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उनको किसी तरीके से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बूलेंस बचाव कार्य में जुट गयी पर टक्कर इतनी जोरदार थी कि 7 लोग मौके पर ही मृत पाए गए।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है जबकि घायलों की संख्या 40 पार कर चुकी है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को 3 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख और मामूली चोट वालों को 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “शिवगंगा, तमिलनाडु में हादसे में जान गंवाने वालों की खबर बहुत दुखद है।

ये भी पढ़े

मंडप में पहली पत्नी के पहुंचते ही दूल्हा फरार, दूसरी शादी का सपना टूटा

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में थिरुपाथुर (तिरुप्पत्तुर) के पास रविवार शाम दो बसों की आमने-सामने टक्कर एक दर्दनाक हादसा था, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हुए। शुरुआती रिपोर्ट्स में  सात मौतों का जिक्र था, लेकिन बचाव कार्य के बाद आंकड़ा 11 तक पहुंच गया। यह हादसा कुम्मंगुड़ी (कुंद्राकुड़ी के पास) या विवेकानंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के नजदीक राज्य राजमार्ग पर हुआ।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक

लड़की की इज्जत बचाने के लिए अकेले 40 लुटेरों से भिड़ गया,खुखरी से 3 को मार गिराया और 8 को किया घायल ! उमेश चन्द्र त्रिपाठी Vishnu Prasad Shrestha : बात 2 सितंबर 2010 की है जब मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन रांची से गोरखपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन में 35 वर्षीय विष्णु प्रसाद श्रेष्ठ […]

Spread the love
Read More