भतीजे से अफेयर के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

राजकोट। गुजरात के राजकोट में 20 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते ने खौफनाक अंत लिया। 45 वर्षीय लालजी भाई परमार ने अपनी 39 वर्षीय पत्नी त्रिशा नामक परमार पर अवैध संबंधों के शक में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई और तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे शहर के एक रिहायशी सोसाइटी के आँगन में हुई।

ये भी पढ़े

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

पुलिस के अनुसार, त्रिशा गंभीर रूप से घायल है और सिविल अस्पताल के ICU में जीवन-मौत से जूझ रही है। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है,  लेकिन अभी खतरे से बाहर नहीं। गोली उसके सीने के पास लगी है। परिवार वालों का दावा है कि पिछले डेढ़ महीने से त्रिशा का अपने सगे भतीजे के साथ अवैध संबंध था। लालजी भाई ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद घर में रोज कलह होने लगी। त्रिशा घर छोड़कर अपनी सहेली के पास चली गई थी। भाई बार-बार माफी माँगकर उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन त्रिशा नहीं मानी।

ये भी पढ़े

शादी से इनकार करने पर युवक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

आरोप यह भी है कि त्रिशा और भतीजे ने मिलकर एक महीना पहले लालजी भाई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण उसे पुलिस हिरासत में भी रहना पड़ा। रिहा होने के बाद तनाव और बढ़ गया। शनिवार को त्रिशा सोसाइटी में कुछ सामान लेने आई थी, तभी लालजीभाई ने पहले उस पर गोली चलाई और फिर खुद को मार लिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर, खाली कारतूस और सुसाइड नोट बरामद किया है। प्राथमिक जाँच में घरेलू कलह और अवैध संबंध का शक मुख्य वजह सामने आई है। त्रिशा के ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल हत्या के प्रयास और आत्महत्या का केस दर्ज कर आगे की जाँच जारी है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More