गोरखपुर में खेल का महासंग्राम, सांसद खेल महोत्सव के भव्य उद्घाटन से गूंजा स्टेडियम

Untitled 7 copy 36

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम आज सुबह से ही जोश, उत्साह और युवा ऊर्जा से सराबोर रहा। अवसर था सांसद खेल महोत्सव के भव्य उद्घाटन का, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा एवं जनप्रतिनिधि एकत्र हुए। समारोह में सम्मिलित होकर अतिथियों ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और खेल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को सराहा। उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला, विधायक गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह, विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, गोरखपुर महानगर के संयोजक राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने युवा प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाया।

वक्ताओं ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का मूल उद्देश्य युवाओं में खेलभावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच देता है बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों को भी मजबूत करता है। स्टेडियम में दौड़ते कदमों की रफ्तार, खिलाड़ियों की जुझारू भावना और दर्शकों का उत्साह इस बात का प्रतीक रहा कि गोरखपुर में खेल संस्कृति निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More