उत्तराखंड में PRD जवानों का वर्दी भत्ता बढ़ा

rupess

उत्तराखंड। उत्तराखंड सरकार ने प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल (PRD) के जवानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए वर्दी भत्ते में वृद्धि की है। अब PRD  जवानों को वर्दी भत्ते के रूप में 2500 रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 1500 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर एक हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2500 रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।

यह भत्ता 42 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तथा उसके बाद प्रत्येक दो वर्ष में प्रदान किया जाएगा। नए प्रावधान में सर्दी और गर्मी के लिए अलग-अलग वर्दी सेट भी जोड़े गए हैं, जिनमें सामान्य पोशाक के अलावा सर्दियों के लिए अंगोरा कमीज-पैंट, ऊनी जर्सी और फर वाली जैकेट शामिल होगी।

युवा कल्याण विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार PRD जवानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा का सम्मान है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा सहित कई महत्वपूर्ण अवसरों पर PRD जवानों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हाल ही में उन्होंने वर्दी भत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। यह सुविधा केवल सुरक्षा कार्यों में तैनात पीआरडी जवानों को जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर प्रदान की जाएगी।

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

New Delhi: हिंदू धार्मिक कथाओं और लोकमान्यताओं में माता सीता से जुड़े कई प्रसंग मिलते हैं राजा दशरथ की मृत्यु के बाद श्री राम और लक्ष्मण ने जंगल में ही पिंड दान करने का निश्चय लिया। तभी भगवान श्री राम और लक्ष्मण दोनो ही जंगल में आवश्यक सामग्री को जमा करने के लिए निकल गए […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

आठ अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध: जानें तर्पण-पिंडदान का शुभ मुहूर्त और विधि

New Delhi: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आठ अक्टूबर 2026, गुरुवार को त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन पितरों का निधन त्रयोदशी तिथि को हुआ हो, उनके लिए इस दिन श्राद्ध कर्म किया जाता […]

Spread the love
Read More
Ranchi
homeslider Jharkhand

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

नया लुक ब्यूरो Ranchi: अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे […]

Spread the love
Read More