कोडीन सिरप कांड: धनंजय सिंह के मैसेज से नया ट्विस्ट

Untitled 17 copy 23

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम इस कांड में उछलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर CBI जांच की मांग की है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ की लगातार छापेमारी में इस मामले का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। हाल ही में उसके करीबी सहयोगी अमित सिंह उर्फ टाटा को भी हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान टाटा के फोन से धनंजय सिंह के साथ मैसेज का आदान-प्रदान मिला, जिसके बाद उनका नाम चर्चा में आया। विपक्षी दलों ने इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला और धनंजय सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताने की कोशिश की।

https://x.com/MDhananjaySingh/status/1994644117033554091?s=20

इसके जवाब में धनंजय सिंह ने X पर विस्तृत पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा, “कफ सिरप कांड में कुछ राजनीतिक विरोधी पत्रकारों को गुमराह कर मेरे खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। यह पूरा मामला वाराणसी से जुड़ा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए मेरे नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। मैं निर्दोष हूं और इसकी निष्पक्ष जांच चाहता हूं। उन्होंने आगे लिखा, कि यह अंतरराज्यीय मामला है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि CBI को जांच सौंपी जाए। विभिन्न एजेंसियां गहन जांच करें ताकि सच सामने आए, दोषी सजा पाएं और मेरे खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरों पर रोक लगे।” धनंजय सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका इस अवैध कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है। उनका नाम केवल इसलिए जोड़ा जा रहा है क्योंकि अमित टाटा उनके परिचितों में से एक है। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा बताया और कहा कि वाराणसी होने के कारण यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर संवेदनशील बनाया जा रहा है।

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

यूपी STF  इस मामले में लगातार सक्रिय है। अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। कोडीन सिरप की तस्करी नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से जुड़ी है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। धनंजय सिंह की CBI मांग ने मामले को और जटिल बना दिया है। विपक्षी दल इसे भाजपा की नाकामी बता रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे कानून-व्यवस्था की सख्ती का उदाहरण मान रहा है। फिलहाल जांच जारी है और धनंजय सिंह के मैसेज ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। क्या सचमुच CBI जांच होगी या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है -यह आने वाला वक्त बताएगा।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More