कानपुर: अब रिटायर्ड इंजीनियर बने साइबर जालसाजों का निशाना

  • 19 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे 42.50
  • खुद को सीबीआई अधिकारी बता पांच बार में स्थानांतरण कराई रकम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में साइबर जालसाजों का आतंक थम नहीं रहा है। अब कानपुर जिले में साइबर जालसाजों ने पॉवर ग्रिड कारपोरेशन से रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 19 दिन में 42.50 लाख रुपए की ठगी पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। जालसाज ने खुद को पहले CBI अधिकारी बताकर डराया-धमकाया फिर मनी लॉड्रिंग मामले का हवाला देकर इंजीनियर को रौंब में लिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अगस्त की 7 तारीख को उनके मोबाइल पर एक अनजान व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल रिसीव की तो उसने खुद को सीबीआई में तैनात IPS अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके मुंबई के एक बैंक में फर्जी खाता खोला गया है, जिसका उपयोग मनी लॉड्रिंग मामले में हुआ है।
जालसाज ने वीडियो कॉल पर उपस्थित रहने का दबाव बनाया। रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद काफी डर गए। इसके बाद ठग ने उनके डर का फायदा उठाया और कहा कि आप को लगातार वीडियो कॉल पर रहना होगा और इस अवधि में किसी से बात नहीं होगी. इसके बाद साइबर ठग ने पीड़ित राजेंद्र प्रसाद को कई बार कॉल किया।

जालसाज ने कहा कि जांच के दौरान उनके सभी खातों में जमा रकम आरबीआई के बताए गए खातों में ट्रांसफर करनी होगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर 72 घंटे के अंदर उनका रुपया फिर खातों में वापस कर दिया जाएगा। जिसके बाद रिटायर्ड इंजीनियर ने 7 से 25 अगस्त के बीच 5 बार में कुल 42.50 लाख रूपए मुंबई के कई खातों में RTGS  कर दिए। कुछ दिनों बाद जब कॉल आना बंद हो गया तो पीड़ित को खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल में शिकायत की। DCP  साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कोई भी जांच एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। खुद को प्रभावशाली बताकर डर और भ्रम पैदा करके यह ठगी की गई है। साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।जांच की जा रही है।

Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More