STF को मिली कामयाबी: पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी बेचने वाले गिरोह का खुलासा

Untitled 2 copy 33
  • चोरी के ट्रैक्टर, चेसिस व चार मोबाइल फोन बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में बैठे हाईटेक चोर की मदद से किसानों का ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में लाकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा कर यूपी STF टीम ने गुरुवार को मुरादाबाद जिले के पाक बाड़ा हाकिमपु स्टेशन के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। STF को इनके पास से चार ट्रैक्टर, ट्रैक्टर को लादकर लाने वाले कैंटर, चेसिस व चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गुरुवार को STF के उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक ऐसा चोरों का गिरोह है जो पश्चिम बंगाल में बैठे अली नाम के सहयोग से ट्रैक्टर चोरी कर कैटर में लादकर यूपी के मुरादाबाद व मुजफ्फरनगर सहित अलग-अलग जिलों में लाकर अच्छी कीमत में बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर गिरोह की उनकी टीम तलाश कर रही थी कि इसी दौरान गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग मुरादाबाद जिले के पाक बाड़ा हाकिमपु स्टेशन रोड बड़े तालाब के पास चोरी का ट्रैक्टर कैंटर से उतारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सूचना पर STF टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से चार लोगों को धरदबोचा। STF के उपनिरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक पकड़े गए चारों ने अपना नाम अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र स्थित चौधरन पुर निवासी कासिम, संभल जिले के रूकनुद्दीन थाना  नखास निवासी शेरपाल, गौसपुर डिडौली अमरोहा निवासी मुस्तकीम व मिलक गौसपुर डिडौली अमरोहा निवासी जाने आलम बताया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो उड़ीसा व पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर मुरादाबाद व मुजफ्फरनगर सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में बेचते हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह उड़ीसा पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर कैटेनर में लादकर लाते थे और यहां अच्छे दामों में बेचकर भाग निकलते हैं। STF के उपनिरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Crime News

एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने मुरादाबाद से 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी इरफान उर्फ पुरबिया को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ नें जनपद मुरादाबाद के थाना मूढापाण्डे में दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहे इस इनामी की तलाश थी।एसटीएफ को काफी दिनों से विभिन्न जिलों में वांछित और पुरस्कार घोषित […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा

विदेशी कंपनी से होता था भुगतान ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी STF ने ऑनलाइन गेमिंग और लाइव होस्टिंग ऐप चमेट के जरिये अवैध वित्तीय गतिविधियां चलाने वाले संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन सदस्यों को मथुरा से गिरफ्तार किया है।STF मुख्यालय की साइबर टीम को लंबे समय से इस गिरोह की जानकारी मिल रही […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मुठभेड़:तीन जिलों में चार बदमाश घायल

25-25 हजार के दो इनामी दबोचे ए अहमद सौदागर Lucknow : पश्चिमी यूपी में पुलिस ने बीती रात से चलाए गए ऑपरेशन में चार बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। इनमें 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश भी शामिल हैं। मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी पुलिस ने टीएस मान रजवाहे के […]

Spread the love
Read More