महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र के दरहटा में किसानों का हंगामा

Untitled 19 copy 17
  • DAP  खाद वितरण में किसानों ने लगाया बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप

उमेश चंद्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महराजगंज जनपद के विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के दरहटा में वृहस्पतिवार को DAP  खाद वितरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। किसानों का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक उन्हें खाद नहीं दी गई। हालात ऐसे रहे कि धूप और छांव में घंटों इंतजार करने के बाद भी किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। इसी बीच समिति कर्मचारियों द्वारा DAP  की बोरियों को ट्रॉली पर लादकर कहीं और ले जाने की तैयारी ने किसानों का आक्रोश और भड़का दिया।

किसानों ने समिति पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि DAP का सरकारी रेट 1350 रुपये प्रति बोरी तय है, जबकि समिति 1380 रुपये वसूल रही है। किसान रमाशंकर, श्रवण और रामानंद के अनुसार प्रति बोरी 30 रुपये की अतिरिक्त वसूली खुलेआम की जा रही है।

जिससे किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित होगी और फसल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस मामले पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Spread the love

Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More