Headline

देहरादून, मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान गिरा, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठिठुरन भरी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। शुष्क मौसम के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ठिठुरन भरी ठंड रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाएगा। जिसके चलते तापमान सामान्य रहने या उससे कम होने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं के चलते दिन के समय भी ठिठुरन भरी ठंड रही।

सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हुआ है जबकि पाला पड़ने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । नई टिहरी का तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय चटक धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम के मिजाज में किसी भी तरह का परिवर्तन आने की कोई संभावना नहीं है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। सड़कों पर पाला जमने के कारण सड़कें आवाजाही के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
homeslider International

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More