भूषण फैमिली फाउंडेशन का उद्घाटन: एक नए युग की शुरुआत

Untitled 9 copy 24

खीरी/प्रयागराज। आज खीरी ग्राम ढेरहन में भूषण फैमिली फाउंडेशन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फाउंडेशन के संस्थापक संजय भूषण ने अपने हाथों से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम ढेरहन के प्रधान अनिल कुमार और गांव के निवासी अजय कुशवाहा, चंद्र भूषण, बिभा कुमारी, नीरज गुप्ता, रेशमा सिंह, अनीता सिंह, अयोध्या प्रसाद उपस्थित थे। समारोह के दौरान, संजय भूषण ने कहा, “मैं अपने गांव के लिए विकास करना चाहता हूं, जो आज से शुरुआत कर चुका हूं। ढेरहन के हर घर में महिलाओं को मुफ्त में सिलाई-कटाई सिखाया जाएगा।

भूषण फैमिली फाउंडेशन के कार्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा शामिल हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में परिवर्तन लाना है और इसके लिए सभी को साथ आने का आह्वान किया गया है। समारोह के दौरान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन वितरन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 लोगों ने भाग लिया। संजय भूषण ने आगे कहा, “आने वाले समय में हम भूषण फैमिली फाउंडेशन की तरफ से ग्राम ढेरहन को मुफ्त में एंबुलेंस देने का प्रयास करूँगा।

ग्राम ढेरहन के प्रधान अनिल कुमार ने कहा, “भूषण फैमिली फाउंडेशन के संस्थापक संजय भूषण अपने गांव ढेरहन के विकास के लिए अच्छा सोच रहे हैं। मैं उनके कार्य की प्रशंसा करता और बधाई देता हूं। भूषण फैमिली फाउंडेशन एक गैर-सरकारी संगठन है जो समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के माध्यम से परिवर्तन लाने के लिए काम करता है। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सहायता प्रदान करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More