चौक: संदिग्ध हालात में गोमती नदी में छलांग लगाने वाली महिला का शव मिला

  • SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से मिली कामयाबी
  • हुलिए के आधार पर पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चौक क्षेत्र स्थित गोमती नदी में बुधवार छलांग लगाने वाली महिला का शव गुरुवार को एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। महिला का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजधानी लखनऊ के पश्चिमी जोन के चौक क्षेत्र स्थित गोमती नदी में करीब 45-50 वर्षीय महिला ने बुधवार को छलांग लगा ली थी। महिला की तलाश में पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पूरे दिन खोजबीन करवाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। महिला की तलाश के लिए गुरुवार को भी एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को लेकर पहुंची। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार को महिला का शव नदी से खोज लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उधर पुलिस शव की पहचान कराने के लिए आसपास में रहने वालों लोगों को बुलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

महिला की हुलिया का पंपलेट छपवाकर पुलिस आसपास के जिलों के थानों में भेजने के साथ-साथ प्रमुख बाजारों और चौराहों पर लगाया ताकि महिला के परिजनों को इसकी जानकारी मिल सके। इंस्पेक्टर चौक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस किसी शख्स को इसकी जानकारी हो वह तत्काल इन मोबाइल फोन नंबर पर जानकारी दें। महिला शरीर काले रंग की फुल ऊनी टी-शर्ट, चेहरा गोल, नाक-कान औसत व बैंगनी रंग की छींटदार मैक्सी, दोनों हाथों में लाल और हरे रंग की चूड़ियां पहन रखी थी। इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील, इंस्पेक्टर चौक का सीयूजी नंबर – 9454403847 व 7839861101।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
Crime News National

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद   ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के एक सदस्य को सुभाषनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ टीम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां की रॉड से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना सामने आई है। मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी ही मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस […]

Read More