बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी का योग

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और मानसिक शांति मिलेगी।

वृषभ : आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप में लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है।

मिथुन : आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

कर्क : आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

सिंह : आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा।

कन्या : आज ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला : आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं।

वृश्चिक : आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें आज आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़े

Hey Bhagwan! शादी के एक दिन पहले लेखपाल ने की आत्महत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

धनु : आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मकर : आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इ’छा-शक्ति की कमी है।

कुम्भ : आज कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन : आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। विरोधी सिर उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More