वीकेंड का फायदा उठाकर ‘120 बहादुर’ ने बढ़ाई रफ्तार

Untitled 14 copy 19

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने सिनेमाघरों में अपनी रिलीज़ के तीन दिन पूरे कर लिए हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में फरहान के साथ राशि खन्ना भी अहम भूमिका में दिखाई देती हैं। रिलीज़ के पहले दिन फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग कलेक्शन उम्मीदों से कम रहा, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ते हुए शानदार बढ़त दर्ज की है।

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, ‘120 बहादुर’ ने रिलीज़ के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ से अपनी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसका कारोबार बढ़कर 3.85 करोड़ पहुंच गया। वीकेंड के उछाल के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 10.10 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, 80–90 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को लागत निकालने के लिए अब भी लंबा सफर तय करना होगा।

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ उन वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में कठिन परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया था। इस ऐतिहासिक लड़ाई में लगभग 3,000 चीनी सैनिकों के मुकाबले मात्र 120 भारतीय जवानों ने डटकर मोर्चा संभाला था। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ विवान भटेना, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया, एजाज खान, धनवीर सिंह और दिग्विजय प्रताप भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेजी’ घोष ने किया है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More