सोनौली में अवैध बस पार्किंग का बोलबाला, टूर परमिट की आड़ में यात्रियों को ढो रही हैं बसें

Untitled 18 copy 18
  • सोनौली रोडवेज को हर माह लाखों रुपए राजस्व का नुकसान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर अवैध बस पार्किंग और दूर परमिट के नाम पर यात्रियों को ढोने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल से आने वाले यात्रियों को प्राइवेट वाहनों के बिचौलिये जबरन अपनी बसों और गाड़ियों में बैठाकर लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर सहित देश के कई बड़े शहरों तक ले जा रहे हैं। इस अवैध बसों के संचालन से सोनौली रोडवेज विभाग को हर महीने लाखों रुपये राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

रोडवेज बस स्टैंड के पास ही बनी यह अवैध पार्किंग जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मिली-भगत से निर्बाध रूप से चल रही है। डग्गा मार बस, नेपाल से लेकर सोनौली तक दर्जनों बसें केवल दूर परमिट के सहारे यात्रियों को जबरिया भरकर ले जाती हैं। यात्रियों बीर बहादुर थापा, सुनील कार्की, प्रवीण गुरुंग, रीता पौड़ेल,संजू थापा, प्रदीप थापा, राकेश भट्टराई, रण बहादुर, प्रेम सागर गुरूंग का कहना है कि सीमा पार करते ही उन्हें दलाल घेरकर इन बसों और मिनी कोचों में बैठा लिया जाता है, और किराया मनमाने तरीके से वसूला जाता है। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि दो दर्जन से अधिक बसें रोजाना नेपाल के बुटवल व सोनौली में अवैध रूप से खड़ी रहती हैं, जबकि रोडवेज की नियमित बसें सही संख्या में सवारियां न मिलने के कारण खाली चलती हैं। यही कारण है कि विभाग को हर महीने भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़े

दिवाकर भट्ट का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सबसे गंभीर बात यह है कि ARTO व संबंधित जिम्मेदार अधिकारी केवल खानापूर्ति के लिए कभी-कभार एक-दो बसों का चालान कर देते हैं, जिसके बाद मामला वहीं दब जाता है और अवैध संचालन फिर से शुरू हो जाता है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि सोनौली में अवैध बस पार्किंग और टूर परमिट के नाम पर चल रहे इस सवारी-धोने के खेल पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि सीमा क्षेत्र में व्यवस्था बहाल हो सके और रोडवेज विभाग को होने वाली भारी क्षति रोकी जा सके। ARTO मनोज कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही टीम बनाकर अवैध बसों के संचालक पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Untitled 18 copy
International

भारत ने UN में आतंकवाद और बहुपक्षवाद पर रुख स्पष्ट किया

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान वैश्विक मंच पर भारत की कूटनीति का दबदबा देखने को मिला। एक ओर जहां भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने महासभा में देश का राष्ट्रीय वक्तव्य देकर आतंकवाद और वैश्विक संघर्षों पर दुनिया को कड़ा संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर विदेश […]

Spread the love
Read More
Tel Aviv
International

हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट

Tel Aviv: दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान से लगातार आपातकालीन ट्रांसपोंडर कोड प्रसारित हुए। इनमें कुछ समय के लिए ऐसा कोड भी इस्तेमाल हुआ, जिसे संभावित हाईजैक या विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति से जोड़ा जाता है। घटना के बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट […]

Spread the love
Read More
Mogadishu
International

सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या

Mogadishu: सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में समुद्री लूट की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। समुद्री लुटेरों ने पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले टैंकर MT Honor 25 को अपने कब्जे में लेने के बाद उसके पांच क्रू सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों में एक भारतीय नागरिक के अलावा तीन पाकिस्तानी और एक म्यांमार […]

Spread the love
Read More