गोरखपुर: घर में सो रहीं में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से थर्राया इलाका

Hatya NayaLook
  • जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आंशका
  • पुलिस के मुताबिक कई बिंदुओं पर गहनता से की जा रही पड़ताल
  • शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है। गोरखपुर जिले शाहपुर क्षेत्र स्थित गीता वाटिका में सोमवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने धावा बोलकर घर में सो रहीं मां-बेटी की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया। डबल मर्डर की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी राज करन नैय्यर सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

पुलिस की पड़ताल में प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला का मामला सामने आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका में रहने वाली 60 वर्षीय विमला अपनी 90 वर्षीय मां शांति देवी के रहती थी। विमला पड़ोसी रामानंद विश्वकर्मा की फर्नीचर की दुकान पर काम करती थी। विमला ने शादी नहीं की थी। विमला के दुकान न पहुंचने पर रामानंद ने उसे फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद रामानंद विमला के घर पहुंचा। जहां दरवाजा बंद देख संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़े

राजधानी में नहीं थम रही हैवानियत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि टीम के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो विमला और उसकी मां शांति देवी की खून से लथपथ लाशें पड़ी हुई थीं। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर संदिग्ध वस्तुओं के सैंपल जुटाए गए। और डॉग स्क्वाड को भी बुलाकर मामले की छानबीन की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। फिलहाल एक संदिग्ध सामने आया है। घटना के बाबत चर्चा है कि हत्या किसी जमीन विवाद में की गई है। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

घटनास्थल पर हथौड़ा और दो मोबाइल फोन पड़े मिले

पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार के के मुताबिक घटनास्थल पर हथौड़ा और दो मोबाइल फोन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार शाम विमला का अपने पड़ोसी से ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद से पड़ोसी गायब है। साथ ही उसके मकान के कई फ्लैट में रहने वाले किराएदारों से किराएदारी और फ्लाइट के एग्रीमेंट को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है। कुछ किराएदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More