धामी का उपनल कर्मियों को बड़ा तोहफा, समान काम के लिए मिलेगा समान वेतन

देहरादून। उत्तराखंड की CM पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ने मंगलवार को उपनलकर्मियों को एक बड़ा गिफ्ट दिया। सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (UPNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में 12 साल या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूरी कर चुके उपनल कार्मिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद करीब एक पखवाड़े से हड़ताल पर चल रहे सूबे के उपनल कर्मियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा 12 नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में उपनल प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े

गोरखपुर: घर में सो रहीं में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से थर्राया इलाका

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र चौधरी की ओर से उपनल के प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार के अधीन विभागों या संस्थानों में उपनल के माध्यम से तैनात उन कार्मियों को समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत पर वेतनमान का न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा जिन्होंने 12 साल या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूरी कर ली है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अन्य उपनल कार्मिकों को भी चरणबद्ध रूप से यथाशीघ्र समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत के अनुरूप वेतनमान का न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। सचिव की ओर से कहा गया है कि उक्त निर्णय के क्रम में औपचारिक आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे ताकि कार्मिकों को समयबद्ध रूप से लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार उपनल कार्मिकों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। उपनल कार्मिकों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा के लिए लगातार जरूरी निर्णय लिए जा रहे हैं।पिछले एक पखवाड़े से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 22 हजार उपनल कर्मी नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।

Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More
Analysis homeslider Uttarakhand

यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय, योगी कैबिनेट विस्तार से साधेंगे नए समीकरण

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और कैबिनेट का नया खाका बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक […]

Read More