सोनौली बार्डर पर ई-रिक्शा व ठेला अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, चालकों को दी कड़ी हिदायत

Untitled 15 copy 19
  • सोनौली कस्बे जल्द ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था : नवनीत नागर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। सोनौली बोर्डर कस्बे में बढ़ते ई-रिक्शा व ठेला अतिक्रमण को लेकर बुधवार को सुबह व्यापारी व प्रशासन एक साथ मैदान में उतर आए। मुख्य मार्गों पर लगने वाली भीड़ और व्यापारियों पर बढ़ती हुई यातायात अव्यवस्था को रोकने के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए चालकों को नियमों के पालन का निर्देश दिया गया। चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने स्पष्ट कहा कि ई-रिक्शा चालकों को टेंपो स्टैंड से लेकर पंजाब नेशनल बैंक तक ही चलने की अनुमति है। यदि कोई चालक इससे आगे बॉर्डर तक पहुंचता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारी नेता सुभाष चन्द्र जायसवाल ने चालकों को चेताते हुए कहा कि कई बार निर्देश के बावजूद ई-रिक्शा चालकों द्वारा सीमा तक जाने से व्यापारियों व आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से इस पर कड़ा एक्शन लेने के लिए कहा। प्रशासन के इस निर्देश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कस्बे में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और बाजार में आमजन को राहत मिलेगी। मौके पर सुबास जायसवाल, आनंद जायसवाल, नीरज जायसवाल बैजनाथ कौशल साथ मे व्यापारी और प्रशासन भी मौजूद रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More