हिम्मत और हौसले की दमदार कहानी- ‘कातेरा’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार

Untitled 13 copy 18

मुंबई। अनमोल सिनेमा लेकर आ रहा है एक ऐसी फिल्म, जो साहस, संघर्ष और उम्मीद की अनोखी दास्तान बयां करती है। निर्देशक तरुण सुधीर की बेहतरीन पेशकश ‘कातेरा’, जिसमें सुपरस्टार दर्शन, खूबसूरत आराधना राम और दमदार विलेन जगपति बाबू अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

ये कहानी है एक साधारण लोहार कातेरा की, जो गाँव के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता है। वो अत्याचारी जमींदार देवराय के खिलाफ डटकर खड़ा होता है। कातेरा किसानों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी अत्याचार और न्याय के बीच की लड़ाई दिखाती है। इसमें अन्याय सहने वालों की ताकत और सत्ता के घमंड का संघर्ष है, जो हौसले और पक्के इरादों की मिसाल बन जाता है।

दर्शन का दमदार अभिनय कातेरा के किरदार को दमदार बना देता है, जो उनकी ताकत और संवेदनशीलता दोनों को दिखाता है। वहीं, जगपति बाबू अपने खतरनाक किरदार में हर सीन में रोमांच और तनाव बढ़ा देते हैं। इस फिल्म में आपको देखने को मिलेंगे शानदार डायलॉग्स, जबर्दस्त एक्शन, जज़्बातों का सैलाब और लाजवाब सिनेमैटोग्राफी, जो इसे एक यादगार अनुभव बनाते हैं। तो जबर्दस्त हौसले और पक्के इरादों की इस शानदार कहानी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए।

Spread the love

Mumbai
Entertainment

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

Mumbai: 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत पर राज करने वाली गायिका अलका याज्ञनिक ने अपनी सुरीली आवाज से खास पहचान बनाई। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज गायिकाओं के बीच अलका याज्ञनिक कैसे संगीतकारों की पहली पसंद बनीं, इसका खुलासा निर्माता रमेश तौरानी ने किया है। अलका याज्ञनिक ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More