पुलिस झंडा दिवस: हर साल बेहतर सेवा की निरंतर प्रेरणा देता है पुलिस ध्वज: DGP

Untitled 4 copy 31
  • पुलिस झंडा दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस मुख्यालय 2025 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस ध्वज को ध्वज स्तम्भ के निकट ससम्मान से लाया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा व पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का अभिवादन किया गया एवं बैण्ड द्वारा ‘सारे जहाँ से अच्छा’ धुन बजायी गयी। जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस मौके पर DGP  राजीव कृष्णा नें कहा कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नें उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस तथा समर्पित सेवा के लिए ‘पुलिस कलर’ अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया था।

यह गौरव प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य पुलिस बल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज दिवस केवल एक औपचारिक तिथि नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की विरासत, अनुशासन और कर्तव्यबोध का जीवंत प्रतीक है, जो हर वर्ष बेहतर से बेहतर सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता है। हम ऐसे ध्वज को नमन कर रहे हैं जो शौर्य से जन्मा, निष्ठा से पला और बलिदानों से सींचा गया है।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक EOW, यूपी-112, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More