उत्तराखंड में बढ़ रहा दिन और रात के तापमान का अंतर

Untitled 15 copy 17

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव भी आ रहा है। दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर दिखाई दे रहा है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। मानसून की बारिश नहीं होने के कारण तापमान में भी अंतर बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही है।

पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से इजाफा हुआ है और दिन के समय भी ठंड महसूस की जा रही है। जब कि मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के बावजूद हल्की ठंड हो रही है। हालांकि रात के समय भारी ठंड होने लगी है। वहीं देहरादून में शनिवार को तेज धूप खिली रही। धूप में गर्माहट होने के बावजूद ठंड का एहसास हुआ। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा । पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही है।

Spread the love

Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More