गांव-गांव तक जलवायु परिवर्तन की समझ विकसित करने के लिए प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन

Untitled 2 copy 27

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू–कॉस्ट) द्वारा प्रदेश में पहली बार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर आधारित “प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग–2025” आयोजित की जा रही है। यह आयोजन प्रदेश के इतिहास में अपनी तरह की एक अनूठी व अभूतपूर्व पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता और जलवायु सहनशीलता को गाँव–गाँव तक पहुँचाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं, छात्रों और अंतिम छोर में निवास कर रहे प्रत्येक व्यक्ति को आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं विश्व स्तर पर हो रहे वैज्ञानिक प्रयासों की पूरी समझ होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यू–कॉस्ट द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, ताकि विज्ञान को समाज से जोड़ा जा सके और भविष्य के वैज्ञानिक व “क्लाइमेट एंबेसडर” तैयार किए जा सकें।

प्रदेश के सभी 13 जनपदों से चयनित टीमें इस प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए देहरादून पहुँचेंगी। यह प्रतियोगिता आगामी 28, 29 और 30 नवंबर 2025 को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले “20वें उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन–2025” के साथ आयोजित की जाएगी। इस प्लेटफॉर्म पर राज्यभर से आए छात्र-छात्राएँ वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी, नवाचार प्रस्तुतियाँ, जलवायु परिवर्तन से जुड़े वास्तविक समस्याओं के समाधान तथा आपदा प्रबंधन आधारित गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। भारत के विविध भू–भाग—हिमालयी क्षेत्र, तराई, नदी घाटियाँ, मैदानी इलाके और तटीय क्षेत्र—जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों का सामना कर रहे हैं। बाढ़, भूस्खलन, जंगल की आग, हीटवेव और सूखे जैसी घटनायें न केवल बढ़ रही हैं, बल्कि इनके प्रभाव भी अधिक जटिल हो रहे हैं। ऐसे समय में केवल तकनीकी समाधान पर्याप्त नहीं हैं; समुदाय-आधारित नवाचार, स्थानीय विज्ञान, युवा ऊर्जा और ग्रामीण सहभागिता की अत्यंत आवश्यकता है। यह प्रीमियर लीग इन्हीं उद्देश्यों को केंद्र में रखकर विकसित की गई है।

यू–कॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने इस आयोजन को उत्तराखण्ड के लिए परिवर्तनकारी कदम बताते हुए कहा, “ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से यह प्रीमियर लीग सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक राज्यव्यापी वैज्ञानिक आंदोलन है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड के हर गाँव तक विज्ञान, आपदा तैयारी और जलवायु से जुड़ी सही जानकारी पहुँचे। यह युवा पीढ़ी को भविष्य का ‘विज्ञान दूत’ और ‘क्लाइमेट रेज़िलियंस लीडर’ बनाने का मंच है।

Spread the love

Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider

OTT पर आई सात एपिसोड की नई स्कैम थ्रिलर

It is a web series: OTT दर्शकों के लिए एक नई वेब सीरीज दस्तक दे चुकी है। लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब इसे देखने का मौका मिल गया है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज स्कैम और थ्रिलर से भरपूर है, जिसकी कहानी रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग […]

Spread the love
Read More
Los Angeles
homeslider International

हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत

Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर एक सड़क हादसे की कवरेज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और फोटो जर्नलिस्ट समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना के बाद NBC लॉस एंजिल्स ने अपनी लाइव […]

Spread the love
Read More